Maharajganj News: कम्बाइन मशीन से कटवाया धान, पैसा मांगने पर दी गालियां
महाराजगंज, नवम्बर 26 -- Maharajganj News: परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार में कम्बाइन मशीन से धान कटवाने के बाद एक व्यक्ति द्वारा रुपये देने से इंकार कर दिया गया। रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। पुलिस को दिए गए तहरीर में राजस्थान प्रांत के जुरेड़ा थाना क्षेत्र के नौगावां निवासी वाजिद ने बताया कि बड़हरा बरईपार का रहने वाला एक व्यक्ति इस समय परतावल चौराहे पर रहता है। उसने अपना धान का खेत कटवा लिया। कटाई का 8500 रुपये देने से इंकार कर दिया। मांगने पर गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.