Maharajganj News: कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, मौत की वजह जानने को पोस्टमार्टम
महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के वन ग्राम हथिअहवा में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव उसके कमरे में बिस्तर पर मिला। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।वन ग्राम हथिअहवा निवासी रामदास (65) का परिजनों से कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार को परिजनों की गैरमौजूदगी में वह अपने कमरे में सोया था। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे और उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखा तो वह अचेत पड़ा था। अचेत देख परिजनों के रोने की आवाज सुन अगल-बगल के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.