Maharajganj News: कबाड़ की दुकान में निकला विशाल कोबरा, रेस्क्यू किया गया
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के नंदाभार चौराहा स्थित एक कबाड़ की दुकान में विशाल कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कबाड़ की छंटाई के दौरान सांप दिखाई देते ही दुकान में काम कर रहे लोग बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इसका रेस्क्यू किया गया। नंदाभार निवासी मनोज पांडेय की कबाड़ की दुकान में मजदूर कबाड़ की छंटाई कर रहा था। इसी दौरान कबाड़ के बीच विशाल कोबरा दिखाई दिया। सांप देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम के रामबचन सहानी ने सावधानी पूर्वक कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद कोबरा को दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.