Maharajganj News: कटे होंठ एवं तालू के नौ बच्चे इलाज के लिए भेजे गए गोरखपुर
महाराजगंज, अक्टूबर 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट पहचान एवं आरबीएसके के तहत सीएमओ कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शून्य से 6 वर्ष के कटे होंठ एवं तालू से पीड़ित 25 बच्चों का इलाज के लिए पंजीकरण हुआ। इनमें नौ बच्चों को इलाज के लिए गोरखपुर के एक हास्पिटल भेजा गया। अंडर वेट मिले शेष 16 बच्चे इलाज के लिए बाद में भेजे जाएंगे। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ भोलानाथ एवं अन्य अधिकारियों ने बच्चों के वाहन को रवाना किया।सीडीओ ने बताया कि 0-6 वर्ष के कटे होंठ एवं तालू के बच्चों का नि:शुल्क इलाज कराना है। जन्मजात बीमारी से ग्रसित बच्चों को चिह्नित करने के लिए आरबीएसके की टीम आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी स्कूलों पर जाती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.