Maharajganj News: कटहरा चौराहे पर बंदर का आतंक, दो को काटकर किया घायल
महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पकड़ी रेंज वन क्षेत्र के कटहरा चौराहे पर एक आक्रामक बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। बंदर ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना से करीब एक घंटे तक चौराहे पर दहशत का माहौल रहा और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बंदर ने बागापार निवासी हरिदयाल के पैर में काट लिया। इसके बाद कटहरा निवासी राकेश की बाईं बांह पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अचानक हुए हमले से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। वन दरोगा संदीप राना ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.