महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- Maharajganj News: पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोनगर निवासी घिसियावन मौर्य ने कुंआचाप स्थिति एक विद्यालय के प्रबंधक पर अपने पौत्र को मारने-पीटने व धमकी देने का आरोप लगाया है। बीएसए व मुजुरी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार इस विद्यालय में उनका पौत्र शौर्य मौर्य कक्षा दो में पढ़ता है। कुछ दिन पूर्व उक्त एकेडमी की एक अध्यापिका ने उसको पीटा था, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा था। इसकी शिकायत करने पर प्रबंधक ने उसके घर पहुंचकर धमकाया था। आरोप लगाया कि दूसरे दिन प्रबंधक व उसके भाई ने मिलकर धमकी दी। उन्होंने कक्षा दस तक कक्षाएं चलने की जांच डीआईओएस से कराने की मांग की। इस संबंध में विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें गाली व जान से मारने की ...