Maharajganj News: एसएसबी ने किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन
महाराजगंज, अगस्त 13 -- Maharajganj News: बरगदवा, हिन्दुस्तान संवाद। बरगदवा स्थित मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज में एसएसबी की ओर से वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं संघर्ष से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर एसएसबी के कार्मिकों द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान तथा देश की स्वतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.