Maharajganj News: एसएसबी जवानों ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया
महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। 22वी वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर में नशामुक्त अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने के साथ-साथ उसके परिवार, शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज में विभिन्न प्रकार की सामाजिक समस्याओं को जन्म देती है। इस दौरान उप निरीक्षक सामान्य अमित कुमार, सहायक उप निरीक्षक भूषण लाल, सहायक उप निरीक्षक सुझाव दत्त, मुख्य आरक्षी सामान्य मिथिलेश सिंह, आरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.