Maharajganj News: एसएसबी के चिकित्सा शिविर में 106 की हुई जांच
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- Maharajganj News: खनुआ। एसएसबी सीमा चौकी जोगियाबारी के कार्यक्षेत्र के कैथवलिया गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारी सहायक कमांडेंट डॉ. अभिषेक कुमार ने 41 पुरुष, 50 महिलाएं और 15 बच्चों समेत कुल 106 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का आयोजन कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागजऊ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह, सहायक कमांडेंट चिकित्सा डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक उप निरीक्षक फार्मा जितेंद्र कुशवाहा समेत एसएसबी के जवान मौजूद रहे। स्थानीय लोगों की ओर से दिनेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। यह भी पढ़ें- डुमरबन्ना में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.