महाराजगंज, अगस्त 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय मार्ग एनएच-24 पर उचित स्थान पर कट नहीं होने से आसपास के कई गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक कट से दूसरे कट की करीब छह किलोमीटर दूरी होने के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों और रोजाना आवागमन करने वालों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एनएचएआई से उचित स्थान पर कट उपलब्ध कराने की मांग की।पुलवामा शहीद पंकज त्रिपाठी के भाई शुभम त्रिपाठी, मनोज शर्मा, नीरज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, शैलेश, सुनील यादव, रफील खान, पूर्णवासी गोंड ने बताया कि पिपरमानी, हरपुर, लेहड़ा खास, भगवाननगर परसिया, बैकुंठपुर, बेलहिया, परासखाड़, पिपरा तहसीलदार समेत आसपास के कई गांव एनएच-24 से जुड़े हैं। इन गांवों...