महाराजगंज, जुलाई 26 -- Maharajganj News: कोठीभार/सिसवा, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा के नेहरू नगर बरवां द्वारिका वार्ड में शनिवार की देर रात रिश्तेदारी से वापस घर लौटते समय दो युवकों की एक ट्रेलर से आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रजवल मदरहा गांव निवासी कृष्णा (24 ) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका चचेरा भाई शिवलाल (19) गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। शिवलाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों भाइयों की अर्थी उठी तो पूरा गांव फफक पड़ा। यह भी पढ़ें- Bagpat News: हाईवे पर कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौतपरिजनों के अनुसार घटना का विवरण परिजनों के अनुसार कोठीभार क्षेत्र के रजवल मदरहा निवासी कृष्णा अपने चचेरे भाई शिवलाल के साथ शनिवार की शाम कुशीनगर जनपद क्षे...