Maharajganj News: एक सप्ताह से अजगर ने बढ़ाई लोगों में दहशत, किया गया रेस्क्यू
महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट जिला पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में पिछले एक सप्ताह से दहशत का माहौल है। एक अजगर कभी किसी की दुकान के पास तो कभी मुख्य सड़क पर ही घूमते नजर आ रहा है। लोगों का आरोप है कि लगातार वन विभाग के जिम्मेदारों को सूचना दी जा रही है। बावजूद जिम्मेदारों की नागरिकों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं रह गया है। इसके बाद लोगों ने खुद जान जोखिम में डालकर अजगर को बोरे में पकड़ा और वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।
अजगर की मौजूदगी से दुकानदार भयभीत लोगों के मुताबिक इस दौरान अजगर सांप लगातार अपनी जगह बदलते रहा। पिछले दो दिनों से जिला पंचायत डाक बंगले के बगल वाले परिसर में अजगर सांप मौजूद था, जहां पर संचालित दुकानदार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.