महाराजगंज, अक्टूबर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन शुक्रवार को जिले में बालिका सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फरेंदा की दो छात्राओं को एक दिन के लिए जिले के शीर्ष प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। 11वीं कक्षा की छात्रा संगम ने एक दिन की डीपीआरओ बनकर जनसुनवाई की। वहीं कक्षा आठवीं की छात्रा साक्षी ने एक दिन की बीएसए के रूप में विभागीय अभिलेखों की बारीकियों को समझा और जनसमस्याओं का निस्तारण किया। डीपीआरओ बनी छात्रा ने मौके पर ही मंजूर किया मृत्यु प्रमाण पत्र यह भी पढ़ें- Azamgarh News: एक दिन की डीएम बनी छात्रा ने सुनी फरियादें, दिये निर्देशसंगम ने संभाली डीपीआरओ की जिम्मेदारी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका...