महाराजगंज, सितम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पालिका/नगर पंचायत का जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सभी ब्लाक प्रमुख एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे। निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सभी ब्लाक प्रमुखों तथा नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्षों ने उमेश चन्द्र जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बिजनौर कार्यकारिणी ग...