महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। बुधवार को जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से लेकर शाम तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। लोगों को बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बादल बिना बरसे ही गुजर गए। इससे गर्मी और उमस का असर और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- हल्की बारिश से बढ़ी उम्मीद, उमस ने किया बेहालबारिश का असर खेती पर बारिश नहीं होने का सबसे ज्यादा असर खेती-किसानी पर दिखाई दे रहा है। धान की रोपाई कर चुके किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। खेतों में पर्याप्त नमी नहीं होने से धान की फसल प्रभावित होने लगी है। जिन किसानों के पास सिंचाई की व्यवस्था है, वे किसी तरह पंपिंग सेट के सहारे खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं, जबकि छोटे और सीमांत किसान बारिश...