Maharajganj News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना
महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिटी। छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की भोर में नगर के बलिया नाला स्थित छठ घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति व मंगलमय भविष्य की कामना की। भोर से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती महिलाएं पारंपरिक मंगलगीत गाते हुए भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा करती रहीं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर दो दिन का निर्जला व्रत पूरा किया। शास्त्री नगर, गांधी नगर, चिउरहा, सरोजनी नगर, जयप्रकाश नगर, मऊपाकड़ समेत विभिन्न वार्डों के छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.