Maharajganj News: ईवीएम का बटन दबाकर छात्रों ने रेहान को हेड ब्वाय व दृष्टिका को हेड गर्ल चुना
महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लोकतंत्र की पाठशाला में नन्हें मतदाताओं ने वोट की ताकत दिखाई। आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में विद्यार्थियों ने स्कूल में ही साफ्टवेयर के जरिए बनाए गए ईवीएम का बटन दबाकर अपना हेड ब्वाय व हेड गर्ल चुना। एक सप्ताह तक चले प्रचार व चुनावी सरगर्मी के बाद रेहान आलम ने 134 मत पाकर हेड ब्वाय व दृष्टिका दुबे ने 162 मत हासिल कर हेड गर्ल पद पर कब्जा जमाया। विद्यालय में कुल 68.60 फीसदी मतदान हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण से हुआ。
चुनावी प्रक्रिया हेड ब्वाय पद के लिए उज्जवल पटवा, रेहान आलम व अनुराग शर्मा एवं हेड गर्ल पद के लिए दृष्टिका दुबे, आयशा व सिमरन पटेल चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव की मुख्य खासियत स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.