महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ईयरफोन का बढ़ता चलन युवाओं के सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उनकी कान की सेहत बिगड़ रहा है। बचपन व युवा अवस्था में ही उनकी सुनने की क्षमता कम होने के साथ ही कान की बीमारी से पीड़ित हो जा रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल पहुंचे मरीज कर रहे हैं। हर रोज ईएनटी ओपीडी में कान की बीमारी से पीड़ित 50 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ईएनटी ओपीडी में हर रोज करीब 150 से लेकर 200 मरीज पहुंच इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 50 मरीज ऐसे हैं जिनकी उम्र दस वर्ष से लेकर 30 वर्ष हैं। इन मरीजों को कम सुनाई देने के साथ ही कान में लगातार घंटिया बजना या सीटी जैसी आवाज सुनाई व सनसनाहट की शिकायत थी। इसके अलावा कान के अंदर इनफेक्शन, कान बंद होने और नसों के साथ जबड़ों में दर्द की शिकायत थी।...