Maharajganj News: इलाज के लिए मां के साथ आई मासूम को बाइक ने रौंदा, मौत
महाराजगंज, जुलाई 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी बाजार स्थित बड़हरा चरगहां रोड पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में बाइक की ठोकर से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने मासूम को सिसवा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा कैमी निवासिनी रजवंता देवी अपनी तीन वर्षीय बेटी अंकिता को लेकर उसका इलाज कराने कटहरी आई थी। दोपहर में रजवंता अपनी बेटी के साथ बड़हरा चरगहां रोड को पार कर रही थी। इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने अंकिता को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी तेज थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.