महाराजगंज, जुलाई 29 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लक्ष्मीपुर क्षेत्र बनरसिहा कला में गुरु पूर्णिमा-आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दूर दराज से आये बौद्ध धर्मावलंबियों ने बुद्ध वंदना की। स्तूप की पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं और उपासकों ने सबसे पहले प्राचीन स्थल की परिक्रमा की। इसके बाद पूजा अर्चना शुरू हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भंते धम्मपाल ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। राजकुमार सिद्धार्थ गौतम ने आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 29 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन का त्याग किया था। यह भी पढ़ें- सारनाथ में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, ब...