महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व में बनी सहमति को लागू कराने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने जिला मुख्यालय परिसर में धरना दिया। अध्यक्ष संगीता के नेतृत्व में आशा कार्यकर्त्रियों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यकर्त्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर जल्द समाधान कि मांग की। अध्यक्ष संगीता ने कहा कि बीते सात फरवरी को उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद आशा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी, लेकिन सहमतियों को अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: मुकदमा करो रद, दो बकाया भुगतान, आशा वर्कर्स ने उठाई आवाज 23 अक्टूबर को लखनऊ के इको गार्डन में मिशन निदेशक व अ...