Maharajganj News: आनंदनगर स्टेशन पहुंचे जीएम रेलवे, यात्री सुविधाओं को परखा
महाराजगंज, अगस्त 14 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने अफसरों के साथ आनंदनगर रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और स्टेशन की व्यवस्था का जायजा लिया। अमृत भारत योजना के तहत चयनित इस स्टेशन की प्रगति को लेकर उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को देखा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिया। जीएम ने स्टेशन परिसर में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति परखी। उन्होंने अधिकारियों से साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता और यात्रियों की सुविधा से जुड़े अन्य इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.