Maharajganj News: आनंदनगर स्टेशन पहुंचे एजीएम, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
महाराजगंज, अगस्त 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्वोत्तर रेलवे के एजीएम विनोद कुमार शुक्ला ने शनिवार को आनंदनगर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एजीएम ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। जहां कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के साथ यात्रियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। एजीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन पर यात्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.