महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत आनंदनगर के अटल नगर निवासी 42 वर्षीय रेलवे कर्मी का शव सोमवार को आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के बरामदे में गमछे के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही रेलवे परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान भद्रसेन गिरी पुत्र लालचंद गिरी के रूप में हुई है। वह रेलवे विभाग में माली के पद पर कार्यरत था।

रेलवे विश्रामालय में मिला शव आनंदनगर रेलवे विश्रामालय के पीछे स्थित बरामदे में भद्रसेन गिरी का शव गमछे के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया। रेलवे कर्मचारियों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद रेलवे परिसर और आसपास के मोहल्लों से...