Maharajganj News: आधार में एक गलती सुधार कराने में लगाने पड़ रहे चक्कर, डाकघरों में भीड़
महाराजगंज, सितम्बर 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आधार कार्ड में सिर्फ मोबाइल नंबर बदलना हो या नाम-पता में छोटी सी गलती सुधारनी हो, इसके लिए इन दिनों लोगों को डाकघरों के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आधार संशोधन केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की कतार लग रही है। काम कराने की उम्मीद में दूर-दराज गांवों से पहुंचे लोग घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन सर्वर धीमा होने या नेटवर्क की समस्या आने पर कई बार उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की परेशानी सबसे अधिक है। कई लोग 20 से 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर डाकघर पहुंचते हैं। यहां निर्धारित संख्या में आवेदन लिए जाने या तकनीकी समस्या के कारण काम नहीं होने पर उन्हें दोबारा आने की मजबूरी होती है। इससे किराया और समय दोनों खर्च हो रहे हैं。
सुबह की कतार, फिर इंतजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.