महाराजगंज, अगस्त 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में मामूली सुधार कराना हो या बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट, इन दिनों लोगों के लिए यह काम आसान नहीं रह गया है। शहर के प्रधान डाकघर स्थित आधार केंद्र पर कभी सर्वर की समस्या तो कभी लंबी कतार लोगों का समय खा रही है। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों को कई बार एक छोटे से काम के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है।

आधार अपडेट की बढ़ती जरूरत सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक खाते, पेंशन और विभिन्न सेवाओं तक आधार की जरूरत बढ़ने के साथ इसके अपडेट की मांग भी बढ़ी है। यही वजह है कि प्रधान डाकघर के आधार केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ अधिक होने से कई लोगों का काम एक दिन में पूरा नहीं हो पा रहा है। मिठौरा क्षेत्र के सोन...