Maharajganj News: आंधी से झोपड़ी पर गिरा पेड़, घर के लोगों की बची जान
महाराजगंज, जुलाई 26 -- Maharajganj News: निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर से सटे गांव कनमिसवा में शुक्रवार की रात में आंधी पानी से एक व्यक्ति की झोपड़ी पर जामुन का पेड़ गिर गया। गनीमत रहा कि घर में सो रहे दंपत्ति और उनके बच्चों की जान बच गई।ग्राम सभा कनमिसवा निवासी रामलखन पुत्र पियारे भारती अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ भोजन के बाद झोपड़ी में सोया हुआ था। रात में आई तेज आंधी पानी से झोपड़ी पर अचानक जामुन का पेड़ गिर पड़ा। गनीमत रहा कि परिवार का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया। घर के अंदर सो रहे दंपत्ति झोपड़ी फाड़ कर बच्चों सहित बाहर निकले। ग्रामीणों ने बताया कि रामलखन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्चे प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करते हैं।रामलखन मजदूरी करके किसी तरह बच्चों का भरण पोषण करता है। ऐसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.