महाराजगंज, सितम्बर 17 -- Maharajganj News: चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के ग्राम ओबरी निवासी मीरा देवी की तहरीर पर चौक पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी, जमीन हड़पने और धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बताया कि उसके पति हरिकेश मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। गांव के मान सिंह, संतोष गुप्ता, अनिल यादव और चौक टोला कटैया निवासी सुगन्धा ने बिना कोई प्रतिफल दिए गलत खाता का इस्तेमाल कर फर्जी बैनामा करा लिया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...