Maharajganj News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा खुशहाली की कामना की। शाम होते ही शहर से लेकर गांवों तक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिर पर पूजन सामग्री से सजे दउरे और हाथों में बांस के सूप लेकर व्रती महिलाएं घाटों की ओर रवाना हुईं। नदी, पोखरों और जलाशयों में पानी के बीच खड़े होकर व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा तट पर लहराया आस्था का सागरपूजा की तैयारियां और अर्घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.