महाराजगंज, जुलाई 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों की सुरक्षित व मानक अनुरूप विद्यालयीय परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा संचालित मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने सुरक्षा मानकों व आवश्यक अभिलेखों में कमियां पाए जाने पर तीन स्कूली वाहनों का चालान किया। जबकि एक ऐसे निजी वाहन को तत्काल बंद कर दिया गया जिसका पंजीयन समाप्त हो चुका था और उससे अवैध रूप से स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था।जांच के दौरान वाहन में मौजूद सभी बच्चों को परिवहन विभाग के कर्मियों की निगरानी में सुरक्षित उनके विद्यालय तक पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: परिपत्र अधूरे मिलने पर 21 स्कूली वाहन सीज, 46 का चालान एआरटीओ ने बताया कि मिशन सेफ...