Maharajganj News: अर्नब तूफान से खेतों में बिछी धान की फसल, किसानों की बढ़ी चिंता
महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अर्नब चक्रवाती तूफान के असर से जिले में हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पककर तैयार हो रही धान की फसल तेज हवाओं के चलते गिर गई है। कई क्षेत्रों में धान की फसल खेतों में बिछ जाने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। मौसम की मार से हुए नुकसान के बीच अब किसानों के सामने फसल बीमा का लाभ पाने की चुनौती भी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत व्यक्तिगत स्तर पर फसल क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को देना अनिवार्य है। निर्धारित समय में सूचना नहीं देने पर किसान क्षतिपूर्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Deoria News: तूफान से फसल क्षति की मांगी गई रिपोर्ट, शुरू हुआ सर्वे फसल नुकसान पर बीमा दाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.