महाराजगंज, अक्टूबर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज। जिले में लगातार हो रही बारिश, चक्रवात व मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है। जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक और कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में आज स्कूलों पर लगा ताला, चक्रवात अर्नब का PET परीक्षा पर भी साया; जानें ताजा हाल यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: बारिश से नगर न...