Maharajganj News: अमरूद तोड़ने से मना करने पर बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या, हिरासत में आरोपी महिला
महाराजगंज, अगस्त 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में रविवार को अमरूद तोड़ने की मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। घर के दरवाजे पर लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ रहे तीन वर्षीय बच्चे को मना करने पर उसकी मां इस कदर भड़क गई कि उसने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपित महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विवाद का कारण धरमौली निवासी मुखलाल शर्मा (70) रविवार दोपहर अपने घर पर अकेले थे। इसी दौरान पड़ोस का एक तीन वर्षीय मासूम उनके दरवाजे पर लगे अमरूद के पेड़ से फल तोड़ने लगा। मुखलाल ने बच्चे को ऐसा करने से मना किया। इस बात की जानकारी जब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.