Maharajganj News: अब रात में बिजली फाल्ट होने पर तत्काल ठीक करेगी टीम
महाराजगंज, अगस्त 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। रात में बिजली फाल्ट होने पर तत्काल ठीक होगा। इसके लिए अवर अभियंता के नेतृत्व में नाइट शिफ्ट बिजली टीम काम करेगी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंचेगी और फाल्ट ठीक कर बिजली सप्लाई बहाल करने का काम करेगी।
उपभोक्ताओं की संख्या जिले में चार लाख 96 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को शेड्यूल के हिसाब से बिजली मिलनी है। इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी से शेड्यूल जारी किया है। लेकिन विशेषकर रात में फाल्ट होने पर पूरी रात संबंधित फीडर या ट्रांसफार्मर की बिजली गुल रहती है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत पर बिजली प्रशासन फीडरवार नाइट शिफ्ट रोस्टर लागू करेगा। ऐसे में दिन की तरह रात में भी अवर अभियंता के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.