Maharajganj News: अब जिला व महिला अस्पताल में बिना लाइन तुरंत ले सकेंगे ओपीडी पर्ची
महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जिला व महिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को पर्ची लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। मोबाइल से टोकन लेकर काउंटर पर क्यूआर से ओपीडी पर्चा तत्काल ले सकेंगे। इसके लिए मरीज को मोबाइल फोन से ड्रीफेक्स एप पर पंजीकरण कर टोकन ले सकेंगे। टोकन नंबर बताकर काउंटर पर बैठे कर्मचारी से ओपीडी पर्ची ले सकेंगे।
मोबाइल से टोकन लेकर मिलेगी ओपीडी पर्ची जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में हर रोज मरीजों की भीड़ हो रही है। पर्ची काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह होते ही लंबी कतार लग जा रही हैं। ऐसे में ओपीडी पर्ची लेने में मरीजों को काफी समय लग जा रहा है। इससे मरीज संग तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन के आदेश पर अस्पताल प्रशासन ने हर काउंटर पर क्यूआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.