Maharajganj News: अपर मुख्य वन संरक्षक से मिलकर विधायक ने वनटांगिया की समस्याओं को रखा
महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, नवीन विषेन। वनटांगिया क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लखनऊ में अपर मुख्य वन संरक्षक एपी सिन्हा से मिलकर बात की। उनको पत्रक देकर पकड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम बरगदवा राजा स्थित फुरसतपुर बाजार में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि सड़क बनने से वनटांगिया क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और बाजार तक पहुंचना आसान होगा।विधायक ने बताया कि यह प्रस्ताव मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) पूर्वी गोंडा को प्रेषित किया जा चुका है। इसके संबंध में उन्होंने पूर्व में भी 28 अगस्त 2025 को पत्र लिखकर मामले के शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया था, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.