Maharajganj News: अपराध नियंत्रण के साथ लंबित मामलों का तेजी से करें निस्तारण : डीआईजी
महाराजगंज, अगस्त 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने शनिवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी की। उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ लंबित मामलों का तेजी से निस्तारण करने का निर्देश दिया। डीआईजी के यहां पहुंचने पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने उनका स्वागत किया। गोष्ठी के दौरान डीआईजी ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। लंबित विवेचनाओं एवं मुकदमों के निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, अपहृत व्यक्तियों की तलाश एवं बरामदगी, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, अवैध खनन, भूमि विवाद, माल निस्तारण तथा गैंगस्टर एवं गुंडा एक्ट के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की प्रगति जानी। उन्होंने ई-साक्ष्य एवं यक्ष ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.