Maharajganj News: अपडेट : चौकी में युवा नेता का जन्मदिन मना, इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित
महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित अड्डा पुलिस चौकी में स्थानीय युवा नेता का केक कटवाकर जन्मदिन मनाना चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिस कर्मियों पर भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एसपी ने संज्ञान लिया और चौकी इंचार्ज समेत 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ को सौंप दी। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यपता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। अड्डा बाजार पुलिस चौकी में एक स्थानीय युवा नेता का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ य़ुवा नेता के चहेते पुलिस कर्मी शामिल रहे। खूब जश्न मना जिसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा; दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल हुआ था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.