Maharajganj News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतरी रोडवेज बस, टला हादसा
महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज डिपो की प्रयागराज जा रही रोडवेज बस रविवार की सुबह महराजगंज- परतावल मार्ग पर भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। स्थानीय लोगो के अनुसार बस में चालक-परिचालक समेत 15 यात्री सवार थे। अचानक बस के सड़क से नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और समय रहते नियंत्रित हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस चालक करुणानिधान की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे। एआरएम महराजगंज डिपो सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.