महाराजगंज, अगस्त 22 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर स्थित मंदिर में संकल्प पूजन-अर्चन के साथ अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान से शुरू हुए पाठ में तहसील के अधिकारियों, अधिवक्ताओं, राजस्व कर्मियों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे परिसर में दिनभर जय श्रीराम के जयघोष व भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति के बाद विधिवत हवन-पूजन व सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित लोगों ने नगर, क्षेत्र व देश की सुख-शांति, समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता व नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इस दौरान एसडीएम कुणाल, तहसीलदार कर्ण सिंह,...