Maharajganj News: अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
महाराजगंज, अक्टूबर 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल पुलिस, एसओजी, स्वाट एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टप्पेबाजी की घटना में शामिल अंतरराज्यीय टप्पेबाजी गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया है। ये तीनों क्षेत्र के टिकुलहिया पुल के पास से पकड़े गए हैं। पकड़े गए गिरोह के कब्जे से 25 हजार 200 रुपए नगद, पंजाब नेशनल बैंक के तीन ब्लैंक चेक, एक भरा हुआ चेक, एक मोबाइल फोन तथा फर्जी नंबर प्लेट लगी एक पल्सर बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपित बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जनपद के निवासी हैं। बीते 14 अक्तूबर को दशरथ सिंह निवासी ग्राम पतौना थाना निचलौल भारतीय स्टेट बैंक घोड़हवा-निचलौल शाखा से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.