अयोध्या, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भूत भावन शंकर एवं माता पार्वती के विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राम मंदिर में इसी के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मभूमि परिसर को सुगंधित फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। इसके लिए आर्डर दिया जा चुका है।रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजा हालांकि राम मंदिर के प्रवेश द्वार आद्य गुरु जगद्गुरु रामानंदाचार्य समेत अन्य प्रवेश द्वार द्वारों को भी सजाए जाने के बारे में विमर्श किया जा रहा है। उधर रविवार को महाशिवरात्रि का मुख्य पर्व माना गया है। इस अवसर पर कुबेर नवरत्न टीला पर स्थित कुबेरेश्वर महादेव एवं राम मंदिर के परकोटे के छह मंदिरों में शामिल शिवालय में रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजन किया जाएगा।उज्जैन से आमंत्रित किए गये भोलेनाथ के श्रृंगारी मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि इस तिथि पर दोनों शिवा...