Maha Shivratri: गो आश्रय स्थलों पर नंदी पूजन, माघ मेले का अंतिम स्नान; यूपी में हर-हर महादेव की गूंज
प्रमुख संवाददाता, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित सभी स्थाई और अस्थाई गो आश्रय स्थलों में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को नन्दी पूजन का आयोजन किया गया है। पशुपालन निदेशक डा. मेमपाल सिंह ने प्रदेश के सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नाम कल इस आशय के आदेश जारी किए थे। वहीं आज महाशिवरात्रि पर रविवार को माघ मेला का आखिरी स्नान भी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के संगम पर स्नान का अनुमान है। मेला प्रशासन ने स्नान की तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। आखिरी स्नान पर्व पर जलस्तर बढ़ने से थोड़ी समस्या थी, जिसे देखते हुए घाटों का नवीनीकरण करा दिया गया है। महाशिवरात्रि पर यूपी के सभी जिलों में शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.