नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Maha Navami 2026 Date: शारदीय नवरात्रि की महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। नवरात्रि में व्रत रखने वाले श्रद्धालु इस दिन हवन और कन्या पूजन करके नौ दिनों के अनुष्ठान पूरे करेंगे। इस बार अष्टमी तिथि समाप्त होने के बाद ही नवमी शुरू हो रही है। ऐसे में सुबह अष्टमी का पूजन और उसके बाद नवमी की पूजा की जा सकेगी। काशी के पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को अष्टमी तिथि सुबह करीब 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी, जो 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी।महानवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 19 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। वहीं, अमृत काल सुबह 9 बजकर 44 मिनट से 11...