प्रयागराज, जनवरी 4 -- प्रयागराज आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, वरना आपको स्टेशन से मायूस होकर लौटना पड़ सकता है। दरअसल, रेलवे ने श्रद्धालुओं की उम्मीद से कम भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह फैसला लिया है, जिससे कई महत्वपूर्ण रूटों पर चलने वाली गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, 3, 4 और 5 जनवरी को चलने वाली बढ़नी-रामबाग स्पेशल ट्रेन अब नहीं चलेगी। इसके अलावा, बनारस से प्रयागराज और रामबाग से प्रयागराज के बीच लोकल कनेक्टिविटी देने वाली स्पेशल ट्रेनों को भी 4, 5 और 6 जनवरी के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। कैंसिलेशन की यह लिस्ट यहीं खत्म नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.