मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: हरलाखी। खिरहर थाना की पुलिस ने 90 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठगांव निवासी हरश्चिन्द्र यादव के रूप में हुई है। आरोपित शराब लेकर बेनीपट्टी की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर एसआई नीरज कुमार व पुलिस बल के द्वारा बौरहर चौक पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: आंध्र प्रदेश की पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...