Madhubani News: 90 बोतल नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की साईफन पुल पर रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 300 एमएल की 90 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब लदी बाइक भी जब्त कर ली। एसआई लोकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात पुलिस टीम साईफन पुल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कमला साईफन पुल की पूर्व दिशा से एक बाइक सवार तेज गति से पीछे बैग बांधकर सुक्की की ओर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।तलाशी के दौरान बैग से 300 एमएल की 90 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भौंआरा गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.