Madhubani News: 748 महादलित टोलों में लगे संत रविदास शिविर, 29 को 38 पंचायतों में होगा आयोजन
मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले में महादलित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संत रविदास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी 21 प्रखंडों के 1063 महादलित टोलों में शिविर लगाने का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक 748 टोलों में शिविर लगाए जा चुके हैं। गुरुवार, 29 अक्टूबर को जिले के 13 प्रखंडों की 38 पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को उप विकास आयुक्त तुषार कुमार की अध्यक्षता में कायाकल्प योजना और संत रविदास शिविरों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने तथा विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। आयुष्मान कार्ड के 3278 आवेदनों का निष्पादन
संत रविदास शिविरों में आवेदनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.