मधुबनी, अक्टूबर 14 -- मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार की कवायद Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में झंझारपुर और राजनगर विधानसभा क्षेत्रों में करीब 71 हजार नाम कटने के बाद अब छूटे मतदाताओं की पहचान और सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची की समीक्षा और विशेष अभियान को लेकर बुधवार को झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसमें झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 25 हजार और राजनगर में करीब 46 हजार नाम हटाए जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाए गए नामों का सत्यापन करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता झंझारपुर की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम टोनी कुमारी और राजनगर ...