मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: बिस्फी, निज प्रतिनिधि। बिस्फी के भैरबा स्थित उगना महादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के अंतिम सोमवारी के अवसर पर 70 हजार श्रद्धालुओं ने भैरबा महादेव पर चल चढ़ाये। श्रद्धालु दरभंगा, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सहित दूर-दराज से रविवार की शाम को ही बलहा घाट पहुंचना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर का गेट डेढ बजे रात में ही खोल दिया। अंतिम सोमवारी को भी सुरक्षा के सख्त उपाय किये गये थे।शांतिपूर्ण जलाभिषेक को लेकर ग्यारह सौ पुलिस कर्मियों, अधिकारियों के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवालयों में हुआ जलाभिषेक संवेदनशील स्थानों पर सीसी कैमरे लगाये गये थे। रमुनिया मोड...